ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 18 जुलाई की सुबह गुरुग्राम में अलावर्दी रेलवे फाटक के समीप हुई महेश की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके चचेरे भाई ने ही की थी। महेश की हत्या के बाद हत्यारोपी अभी दो और हत्याएं करने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई। एसीसी शमशेर सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को महेश अपने बच्चों को स्कूल वैन में बैठाकर घर जाने के लिए मुड़ा था। उसी दौरान वहां पहले से बैठे राजेश उर्फ गुर्गा ने एक के बाद एक कई गोलियां दागकर महेश की हत्या कर दी थी।
एसीपी के अनुसार महेश की हत्या के बाद अब राजेश उसके दो भाइयों की भी हत्या करना चाह रहा था। इसके लिए उसने अपने एक साथी राहुल से भी बात की थी, लेकिन इससे पहले की वो अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता। उससे पहले ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस राजेश और उसके साथी राहुल की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार राहुल पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है। अभी आरोपी ने हत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में वो न सिर्फ आरोपी से हत्या के कारणों का पता लगा पाएगी बल्कि कई और वारदात को भी हल कर पाने में कामयाब होगी।
महेश के बाद उसके भाईयों की हत्या की भी थी प्लानिंग
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 18 जुलाई की सुबह गुरुग्राम में अलावर्दी रेलवे फाटक के समीप हुई महेश की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके…
