कैप्टन की मां शेरनी थी, इसलिए वो बिल में घुसने की बजाए शेरनी की तरह दहाड़े-यशपाल मलिक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की ओर से जाट नेता यशपाल मलिक को जाट बिरादरी का दुश्मन कहे जाने पर यशपाल मलिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की ओर से जाट नेता यशपाल मलिक को जाट बिरादरी का दुश्मन कहे जाने पर यशपाल मलिक ने अब पलटवार किया है। मलिक ने कहा कि या तो बीजेपी सरकार के रहते जाटों को आरक्षण मिल जाएगा या पिर बीजेपी अगले 40 साल के लिए खत्म हो जाएगी। कैप्टन अभिमन्यु के बारे में बोलते हुए मलिक ने कहा कि उनकी मां शेरनी थी। इसलिए शेरनी का दूध पीकर उन्हें शेर की तरह से दहाड़ना चाहिए न की वो बिल में घुस जाए। इतना ही नहीं मलिक ने कहा कि कैप्टन जिनके नाम ले रहे है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए न की झूठे लोगों के नाम दर्ज कराए।yashpal MALIKजाटों का दुश्मन कहे जाने पर मलिक ने कहा कि अब जाट कैप्टन को पहचान चुके है। वो जाटों पर दर्ज केस वापस ले ले तो वो अपनी दुश्मनी छोड़ देंगे। आज लोगों को पश्चाताप है कि उन्होंने उन्हें जीताकर भेजा। मलिक यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मेरा तो रोज टेस्ट होता है, लेकिन कैप्टन का टेस्ट पांच साल बाद होगा और पांच साल बाद जनता उनका टेस्ट ले लेगी। जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेवार ठहराते हुए मलिक ने कहा कि बीजेपी ने राजकुमार सैनी, अश्वनी चोपड़ा, मनीष ग्रोवर, ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु और बराला के जरिए प्रदेश में भाईचारा बिगाड़ने का काम किया। अब वो 12 अगस्त को अपने आंदोलन की घोषणा करेंगे और 16 से आंदोलन की शुरूआत कर देंगे। यशपाल मलिक ने एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में एक बार फिर से आंदोलन चलाने की बात कही है। अब देखने वाली बात ये होगी की सरकार इससे कैसे निपटेगी?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *