नाव चलाकर बच्चों को जाना पड़ रहा स्कूल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया। यमुना नदी में पानी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया। यमुना नदी में पानी बढ़ने की वजह से बच्चों को पढ़ाई करने के लिए नाव में बैठकर स्कूल जाना पड़ रहा है। बच्चों को नाव में बैठकर स्कूल जाने के लिए 10-10 रुपये देने पड़ रहे है। इसके अलावा गांव के लोगों को भी यमुना पार करने के लिए पैसे देने पड़ रहे है। सरकार और प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था न किए जाने के कारण बच्चों को खुद ही नाव चलानी पड़ रही है।hodel yamuna studentस्कूली बच्चों ने बताया कि वो अपनी जान जोखिम में डालकर पैसे देकर पढ़ाई करने के लिए यमुना पार करने के लिए नाव का सहारा लेकर पढ़ाई करने के लिए जाते है, लेकिन यमुना नदी में भारी पानी बढ़ने के कारण उन्हें डर लगता है। इतना ही नहीं यमुना नदी में पानी बढ़ने से किसानों की हजारों एकड़ सब्जी और ज्वार, बाजरे की फसल पानी में बह गई है। यमुना का जल स्तर बढ़ने के बाद प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जबकि गांव के लोग अपने स्तर पर ही व्यवस्था करने में लगे हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *