ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज सावन का पहला सोमवार है। माना जाता है कि सावन सभी सोमवार विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। खासतौर पर जो भी दरिद्रता की समस्या से जुझ रहा हो या किसी के विवाह में कोई अड़चन आ रही होती है तो उन लोगों के लिए ये व्रत काफी फलदायक होता है।
सावन के सभी सोमवार के व्रत रखने से और भगवान की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से विशेष लाख प्राप्त होता है। साथ ही मां पार्वती के साथ भी जुड़ी एक कथा है जिसमें कहा जाता है कि मा पार्वती ने भगवान शिव से शादी करने के लिए 16 सोमवार का ब्रत रखा था।
जिस कारण अच्छे वर की कामना रखने वाली लड़कियां भी यदि इस व्रत को रखती है तो उनको भी मन चाहा पति की प्राप्ति होती है। साथ ही ये भी कहा जाता है कि जिनके पास संतान नहीं होती है यदि वो भी पूरे श्रद्धा भावना से इस व्रत को करें तो उनको भी संतान की प्राप्ति हो जाती है। गौरतलब है कि 19 साल के बाद पहला ऐसा मौका आया है कि जब सावन महिना पूरे तीस दिन का होगा।


