ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बलात्कार फिरौती और धोखाधड़ी के दोषों में फसे पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह को गुरदासपुर कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि इससे पहले उन्हें पंजाब औऱ हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। पर अदालत ने लंगाह के सामने कई शर्ते रखी गई।
जमानत मिलने के बाद सुच्चा सिंह लंगाह अदालत छोड़ कर देश के बाहर नहीं जा सकते है। इसके इलावा अदालत ने सुच्चा सिंह लंगाह को ये भी कहा कि इस मामले में शिकायत कर्ता औऱ इस केस के किसी भी गवाह के साथ कोई भी संपर्क नहीं रखेंगे।
गौरतलब है कि सुच्चा सिंह लंगाह के खिलाफ गुरदासपुर सिटी पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। सुच्चा सिंह लंगाह के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाली महिला अपने बयानों से पलट गई थी जिसके बाद कोर्ट ने लंगाह को जमानत दें दी थी।


