ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान और कैटरीना कैफ भले ही एक साथ ना हो पर दोनो अब भी काफी अच्छे दोस्त है। बता दें कि सलमान खान और कैटरीना दोनों ही एक साथ एक प्रैस कॉन्फैस में नजर आए।
इस दौरान उन्होने एक ही कप में कॉफी पी जिसकी वीडियों काफी वायरल हो रही है। ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन दोनों का ही एक दूसरे से काफी मेल मिलाप है। हालांकि प्रैस कॉन्फैस में सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थी पर सलमान का ध्यान सिर्फ कैटरीना पर ही था। सोनाक्षी जब मीडिया से बातचीत कर रही थी तो सलमान और कैटरीना अपनी ही बातों में व्यस्त थे।
बातचीत के दौरान ही दोनों ने एक ही कप में कॉफी पी। इससे पता चल रहा है कि अलग होने के बावजूद भी दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते है और सम्मान भी।


