ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नीरव मोदी कांड के बाद पंजाब नेशनल बैंक की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। खबरों के अनुसार | पंजाब नेशनल बैंक को 31 मार्च तक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 1 हजार करोड़ रुपए की राशि का भुगतान नहीं करने पर डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा |
डिफॉल्टर घोषित किया जा सकता है बैंक
जानकार के मुताबिक पंजाब बैंक के डिफाल्टर होने से बचाने के लिए सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को इस मामलें में हस्तक्षेप करना पड़ सकता है। अगर सरकार और रिजर्व बैंक द्वारा इस मामलें में जल्द हस्तक्षेप कर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बैकिंग इतिहास में यह पहला मामला होगा जब कोई एक बैंक देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक को डिफॉल्टर की सूची में डालेगा।


