ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एयर एशिया ने विमान सेवा से उड़ान भरने वालों के लिए एक विशेष रियायती टिकट योजना की पेशकश की है | जिसके तहत घरेलू उड़ानों के लिए केवल 8 सौ 49 रुपये से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 1 हजार 999 रुपये में टिकट उपलब्ध होंगे |
कम खर्च में यात्रा कर सकेंगे यात्री
विमानन कंपनी की इस रियायती टिकट के लिए कंपनी की वेबसाइट या उसके मोबाइल एप के जरिये टिकट बुक कराने होंगे | इस योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 26 मार्च से 01 अप्रैल के बीच इंटरनेट पर अपने टिकट बुक कराने होंगे |


