बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले दो दिनों तक ऐसा मौसम रहेगा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में आज शीतलहर का प्रकोप जारी है। कल शाम के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में आज शीतलहर का प्रकोप जारी है। कल शाम के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि के बाद से देर रात से तेज हवाएं चल रही है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद ये शीतलहर लोगों की ठिठुरन बढ़ा रही है।

Weather

लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि अगले दो दिन छुट्टी के दिन है, ऐसे में इस सर्दी में वो घर में दुबकने वाले हैं।कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस मौसम में हल्की बारिश से किसानों को काफी फायदा होने वाला है। इस मौसम में बारिश से गेंहू और सरसों की फसलों को काफी लाभ पहुंचेगा।

Punjab Weather

मौसम विभाग के जारी बुलेटिन में अगले दो दिनों तक कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ते दबाव के बाद हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है।

 

–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *