पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इशारे पर चल रही है कांग्रेस- विज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: CAB के लगातार कांग्रेस द्वारा विरोध पर गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने कहा है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: CAB के लगातार कांग्रेस द्वारा विरोध पर गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने कहा है कि कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती है। कांग्रेस आजकल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इशारे पर चल रही है।

विज ने कहा कि राहुल गांधी, सोनियां गांधी और कांग्रेस देश में दंगे करवाना चाहती है और इन दंगों के डायरेक्टर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान है। आज कल कांग्रेस अपने नेताओं को पेट्रोल की बोतल देती है, ताकि जहां हरियाली देखें वहां कांग्रेसी नेता आग लगा दे। बता दें कि CAB सभी जगह से पास होने के बाद कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है, लेकिन उसके बावजूद भी लोग खासकर शरणार्थी काफी खुश है।

गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा सीएबी का विरोध करने पर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह को इस तरह का विरोध करना ठीक नहीं लगता, भले ही कांग्रेस उन्हें हाईकमान के आदेश ही क्यों ना हो। विज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा देश हित का व्यू लेते हैं और अब उन्हें यह कहना कि ये बिल असंवैधानिक है और इसलिए इसे पंजाब में लागू नही करेंगे। विज ने कहा कि ऐसा कहना उन्हें शोभा नहीं देता, क्योंकि पंजाब में हजारों सिख पाकिस्तान और अफगानिस्तान से शरणार्थी बनकर आए हुए हैं जो लगातार जश्न भी बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *