ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया है। लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग कर दिया गया है। साथ ही जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित कर दिया है।
सरकार के इस फैसले के बाद जहां विपक्ष भड़क गया और संसद में बवाल शुरू कर दिया, वहीं सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद लोंगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। बात करें दिल्ली की तो यहां लोगों में खुशी की लहर फैल गई हैं। यहां लोग झंडा फहरा कर और एक दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि, मोदी सरकार के इस फैसले का इंतजार पूरा भारत कर रहा था। आर्टिकल 370 नेहरु की गलती थी। अब पूरा भारत एक होगा।

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला दिन बताया है। महबूबा मुफ्ती ने अमित शाह द्वारा संसद में प्रस्ताव पेश करने के तुरंत बाद ट्वीट करते हुए कहा,’आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन है।
Today marks the darkest day in Indian democracy. Decision of J&K leadership to reject 2 nation theory in 1947 & align with India has backfired. Unilateral decision of GOI to scrap Article 370 is illegal & unconstitutional which will make India an occupational force in J&K.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) August 5, 2019
वहीं नैशनल कॉन्फ्रेंस कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्र के इस निर्णय के बहुत खतरनाक परिणाम होंगे।


