आज का दिन है ऐतिहासिक, गुजरात की भूमि से आए नरेंद्र को इसका श्रेय- सीएम मनोहर लाल

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजिन किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने आज के…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजिन किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त, 2019 को देश की आजादी के बाद याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 72 साल पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जो विषय उलझाया था, बदकिस्मती से यह विषय सरदार पटेल के हाथ में भी नहीं लगा। अब इसका पूरा श्रेय गुजरात की भूमि से आए नरेंद्र मोदी को जाता है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस देश को टेढ़ी नजर से देखने वालों को कड़ा सबक सिखाया गया है और इसी के चलते आज जम्मू- कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमने जनसंघ से लेकर भाजपा तक हर बार धारा 370 को खत्म करने का सपना देखा था। आज बसपा ने भी हमारे इस फैसले का समर्थन किया है।

बता दें इस दौरान निर्दलीय विधायक जसबीर देशवाल, इनेलो पूर्व विधायक एवं कांग्रेस में रह चुके नसीम अहमद, पूर्व विधायक रामचन्द्र कम्बोज विधिवत तौर पर भाजपा में शामिल हुए हैं।

 

वहीं, सीएम मनोहर ने कांग्रेस मुक्त भारत कहा और कहा कि उससे अभिप्राय कांग्रेस की उस विचारधारा को खत्म करना है, जिसका रास्ता भ्रष्टाचार, दलाल संस्कृति की ओर जाता है। सीएम ने हुड्डा की रैली को लेकर कहा कि जनता ने बदलने का काम करना है। जनता समझदार है और आज के शासन और पूर्व शासन में तुलना करके अपना फैसला लेना है।

 

सीएम ने कहा कि नशे के मुद्दे जीरो आवर में आते हैं, हम इस पर पहले से ही काम कर रहे हैं। वहीं, धारा 370 पर पीडीपी के सांसदों ने कपड़े फाड़े, उसको लेकर सीएम ने कहा कि सबका अपना राजनीतिक एजेंडा है, सत्ता प्राप्त करने के लिए सबकी अपनी सोच है। हमे अधूरी आजादी मिली थी, जिसके लिए देश को आगे बढ़ाने के लिए हम कुर्बानी देंगे।

सीएम ने देश की अखंडता पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश के लिए काम करने पर  हम निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। महज चुनाव सिर पर हो, इस आधार पर काम मे तेजी नहीं ला रहे है। उन्होंने कहा कि आज हम लोकसभा के साथ- साथ राज्यसभा में यह कदम उठाने के लिए काम कर रहे हैं। किसी भी काम के लिए एक वातावरण बनाने का काम करना होता है, आज हमने ऐसा किया है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज 800 सांसद में से 100 सांसद विरोध कर रहे हों, तो अधिकांश समर्थन जनता जनार्दन का नजर आता है।

 

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व विधायक परमेन्द्र सिंह ढुल भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *