ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का संगठन मजबूत होता जा रहा है। चुनावों से पहले दूसरी पार्टियों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है।
अब तीन और विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। रानियां से पूर्व विधायक रामचंद कांबोज, फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस पूर्व विधायक नसीम अहमद और सफीदों के आजाद से पूर्व विधायक जसवीर देशवाल बीजेपी में शामिल हे गए हैं। तीनों पूर्व विधायकों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर और भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की है।
इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वे तीनों पूर्व विधायकों का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही उनके कार्यकर्ताओं को भी जिला स्तर पर स्वागत करेंगे और उन्हें शामिल कराने का कार्यक्रम भी होगा।
सीएम ने कहा कि आज तीनों क्षेत्रीय दल में रहे नेता राष्ट्रीय दल में शामिल हो रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता हरियाणा में इनके साथ मिलकर एक अच्छा परिणाम देंगे।
उन्होंने कहा कि भविष्य के गर्भ में क्या, इसका किसी को ज्ञात नहीं, लेकिन भाजपा में शामिल हुए लोगों को भरपूर मान-सम्मान दिया जाएगा।




