Kalayat: कलायत में 1962 के युद्ध नायक शहीद करमचंद की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Kalayat: कलायत के गांव बालू में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली एक बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहाँ…

Kalayat: कलायतमें 1962 के युद्ध नायक शहीद करमचंद की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Kalayat:

कलायत के गांव बालू में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली एक बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहाँ सन 1962 के भारत चीन युद्ध के अमर शहीद करमचंद जी की प्रतिमा को रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रविवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों (Kalayat) को इसकी भनक लगी पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शहीद स्मारक पर भारी संख्या में ग्रामीण और पूर्व सैनिक जमा हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कलायत थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों को शांत करवाते हुए विश्वास दिलाया कि देश के शहीदों का अपमान करने वाले शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए शहीद स्मारक के आसपास और गांव के मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी ने दावा किया है कि पुलिस जल्द ही इस कायराना हरकत को अंजाम देने वाले दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी। वहीं, इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने प्रशासन को दोटूक चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी नहीं हुई। तो वे एक बड़ा आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगे।

अन्य ख़बरें जानें-

Dera Baba Nanak Heroin: डेरा बाबा नानक में दो गांवों से हेरोइन बरामद

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *