Skoda New Cars Launch: स्कोडा की मिड-साइज सेडान नए अवतार में लांच ! नए फीचर्स के साथ जानें कीमत

Skoda New Cars Launch Date: कार निर्माता कंपनी स्कोडा(Skoda) अपनी तीन धमाकेदार कारों के साथ आने की तैयारी कर रही है. Slavia की ये तीनों…

Skoda New Cars Launch Date: कार निर्माता कंपनी स्कोडा(Skoda) अपनी तीन धमाकेदार कारों के साथ आने की तैयारी कर रही है. Slavia की ये तीनों गाड़ियां साल 2025 में कदम रखने वाली हैं. एक तरफ जहां स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट और स्लाविया फेसलिफ्ट की भारतीय बाजार में एंट्री होगी. वहीं कंपनी ग्लोबल मार्केट में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी भी उतारने वाली है. (Skoda New Cars Launch Date)

जानकारी के मुताबिक सेडान कार Slavia के मिड लाइफ अपडेट में कई नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है. इसके डिजाइन को और बेहतर करते हुए ज्‍यादा स्‍पोर्टी बनाया जा सकता है. इसमें फ्रंट ग्रिल को रि-डिजाइन किया जा सकता है. साथ ही इसके हैडलैंप, फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव किए जा सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कनेक्टिड हैडलैंप दिए जा सकते हैं, जिससे यह देखने में हुंडई वर्ना की तरह हो जाएगी. वहीं इंटीरियर में भी कई और फीचर्स को जोड़ा जा सकता है.

कंपनी की ओर से इसमें 1.5 लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल और एक लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन के विकल्‍प दिए जाते हैं. 1.5 लीटर टर्बोचार्ज इंजन से इसे 150 बीएचपी की पावर मिलती है और एक लीटर इंजन से इसे 115 बीएचपी की ताकत मिलती है. उम्‍मीद है कि कंपनी इसके इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी.

नए अवतार में आएगी Skoda की यह स्टाइलिश कार, 600 लीटर का बूट स्पेस और 16 km  की माइलेज - Skoda Octavia facelift may launch soon check price features  mileage full details here

कितनी है कीमत?
मौजूदा समय में स्‍कोडा स्‍लाविया की एक्‍स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.69 लाख रुपये है. अगर कंपनी की ओर से इसके मिड लाइफ अपडेट वर्जन को लॉन्‍च किया जाता है तो कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *