Petrol-Diesel Price Today: बजट के बीच बदले पेट्रोल-डीजल के दाम! जाने अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel Price Today: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 23 जुलाई, 2024 के लेटेस्ट अपडेट के…

Petrol-Diesel Price Today: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 23 जुलाई, 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Today) में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं, अलग-अलग राज्यों के पेट्रोल-डीजल के रेट.

कच्चे तेल की कीमत (Petrol-Diesel Price Today)
इंटरनेशनल मार्केट में आज ब्रेंट क्रूड 82.50 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 79.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है. वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 23 जुलाई, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.

महानगरों में पेट्रोल के दाम (Petrol-Diesel Price Today)
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है. 
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है. 
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. 
वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट(Petrol-Diesel Price Today)
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *