Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitaraman) ने वित्त वर्ष 2024-25 (Monsoon budget session 2024-25)के लिए सुबह 11 बजे भारत सरकार का बजट पेश किया. उन्होनें अपने बजट पिटारे से जनता को सौगात दीं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए उन्हें हर महीने 5000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा. यह योजना युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में मदद करेगी.(Budget session 2024)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूरे वर्ष और उससे आगे की ओर ध्यान देते हुए, इस बजट में, हम विशेष रूप से रोजगार, कौशल, MSME और मध्यम वर्ग पर फोकस करेंगे. मुझे 5 साल की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधानमंत्री के पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसमें केवल 2 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे.
1 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की टॉप कंपनियां पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को कौशन ट्रेनिंग प्रोवाइड कराएंगी. पांच हजार रुपये मासिक मानदेय के साथ 12 महीने की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप की शुरुआत की जाएगी.
नौकरी वालों के लिए तीन बड़े ऐलान
– ईपीएफओ (EPFO) के तहत पहली बार रजिस्टर्ड होने वाले कर्मचारियों को 1 माह के वेतन का 15 हजार रुपये तक तीन किस्त में डायरेक्ट लाभ ट्रांसफर के जरिए जारी किया जाएगा.
– रोजगार पाने के पहले चार साल में उन्हें ईपीएफओ योगदान के तहत नियोक्ता और कर्मचारी दोनों को डायरेक्ट प्रोत्साहन प्रोवाइड कराया जाएगा.
– नियोक्ताओं को समर्थन देने के लिए सरकार ने बजट में कहा कि अतिरिक्त कर्मचारियों के दो सालों तक उनके प्रतिमाह योगदान 3 हजार तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी.
कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार मानव संसाधन के रूप में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने पर काम करेगी. मंत्री ने कहा हम उद्योगों के सहयोग से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की स्थापना और क्रेच की स्थापना करके कार्यबल में महिलाओं की अधिक भागीदारी को सुगम बनाएंगे.



