Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी पर दी सफाई, सिंगर ने शेयर की पोस्ट- दुश्मनों ने जो चाहा नहीं हुआ

Rahat Fateh Ali Khan: मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान(Rahat Fateh Ali Khan news) की गिरफ्तारी की खबर वायरल हो रही है. इस बीच…

Rahat Fateh Ali Khan: मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान(Rahat Fateh Ali Khan news) की गिरफ्तारी की खबर वायरल हो रही है. इस बीच राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी की खबर का खंडन करते हुए इसे ‘अफवाह’ बताया है.

राहत फतेह अली खान ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मैं अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए दुबई आया हूं और यहां सब कुछ ठीक है. मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि इन अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ustad Rahat Fateh Ali Khan (@officialrfakworld)

उन्होंने आगे कहा कि दुश्मन जो सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है. मैं जल्द ही अपने देश वापस आऊंगा और एक नए गाने के साथ आपको आश्चर्यचकित कर दूंगा मैं अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे बुरी अफवाहों पर ध्यान न दें’ मेरे दर्शक, मेरे प्रशंसक मेरी ताकत हैं.

दरअसल खबर आ रही थी कि राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने से रोक दिया गया और फिर दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *