ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल के गांव घर्रोट में भाभी और भतीजे को गोली मारने का मामला सामने आया है | जिसमे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई | और उसकी मां गंभीर रुप से घायल हो गई | घायल को पलवल के एक निजी अस्पताल में कराया भर्ती जहाँ पर माँ की हालत गंभीर बनी हुई है |
वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फौज से रिटायर्ड और हरियाणा पुलिस में कार्यरत कर्मचारी भगवत दयाल है | आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है | पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी पुलिस कर्मचारी को किया गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है |
भाभी और भतीजे को मारी गोली
भतीजे की मौके पर ही मौत
गंभीर अवस्था में घायल भाभी अस्पताल में भर्ती
आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम


