भावांतर भरपाई योजना के लिए जल्द तैयार हो ‘एप्प’, हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने दिए आदेश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे भावान्तर भरपाई योजना के तहत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे भावान्तर भरपाई योजना के तहत स्मार्ट मण्डी के आर्टीफिशयल इंटेलेजेंसी एप्प को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम करें | कृषि मंत्री ने आर्टीफिशयल इंटेलेजेंसी एप्प पर विशेषज्ञ पीयूष गुप्ता से वीडिया कॉन्फ्रसिंग के जरिए प्रस्तुतिकरण भी लिया | आपको बता दें कि ये एप्प किसान, व्यापारी,जे-फार्म, मण्डी और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के साथ सूचनाओं को लिंक करता है |

भावान्तर भरपाई योजना के तहत पंजीकृत किसानों को मण्डी में प्रवेश के समय यूनिक-बार-कोड से प्रवेश सुनिश्चित करेगा | ड्रोन के माध्यम से फसलों का वास्तविक अवलोकन किया जाएगा | कृषि मंत्री  ने कहा कि ऐसे एप्प से धोखाधड़ी और गलत ढंग से मण्डियों में भावान्तर भरपाई योजना के नाम पर सब्जिया बेच रहे झूठे किसानों की जानकारी भी विभाग को प्राप्त हो सकेगी |

भावांतर भरपाई योजना के लिए जल्द तैयार हो एप्प

हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने दिए आदेश

धोखाधड़ी से मिलेगी निजात- कृषि मंत्री

गलत ढ़ंग से लाभ लेने वालों पर लगेगी लगाम

Watch Video

https://youtu.be/RihPmAmSe9c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *