राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज का बयान, ‘ब्लैकमेलिंग के लिए आरटीआई लगाने वाले पर होगी कार्रवाई’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कुरुक्षेत्र में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने आरटीआई के दुरुपयोग को लेकर बड़ा बयान दिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कुरुक्षेत्र में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने आरटीआई के दुरुपयोग को लेकर बड़ा बयान दिया है। राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि उनके पास शिकायत आई थी कि एक व्यक्ति ने 100 से ज्यादा आरटीआई लगाई है, जिससे वो लोगों को ब्लैकमेल करने का काम करता है। इसकी जांच के लिए बोल दिया गया है। जांच में ये भी देखा जाएगा कि आरोपी ने आरटीआई हासिल करने के बाद कितने लोगों और सरकार को उसका लाभ पहुंचाया है। आपकों बता दें कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सीएम विंडों की ज्यादा शिकायतें आ रही थी, जिसे एक व्यक्ति आरटीआई के जरिए हासिल कर लोगों को ब्लैकमेल कर रहा था। राज्यमंत्री ने कहा कि आरटीआई का जो लोग नाजायज फायदा उठाएंगे उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

karan-dev-kamboj

कुरुक्षेत्र में राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज का बयान चुनाव कभी भी हो भाजपा हमेशा तैयार रहती है भारतीय जनता पार्टी का संगठन बड़ा मजबूत संगठन है और दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी आज भारतीय जनता पार्टी है अभी हाल में ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में कोर कमेटी से हरियाणा प्रदेश की फीडबैक भी ली है जिससे हमारा भाजपा का संगठन और ज्यादा मजबूत हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *