कुलदीप बिश्नोई पर सीएम के बयान का मामला, आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में जुटे नेता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़- सीएम मनोहर लाला के कुलदीप बिश्नोई पर दिए गए बयान को लेकर हरियाणा में एक नया सियासी हंगामा शुरु हो गया है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़- सीएम मनोहर लाला के कुलदीप बिश्नोई पर दिए गए बयान को लेकर हरियाणा में एक नया सियासी हंगामा शुरु हो गया है | दरअसल सीएम ने अपने संबोधन में बिश्नोई को सपूत का उल्टा कहा था | जिसके बाद आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरु हो गई है | एक बाद एक नेताओं के बयान आने शुरु हो गए है |

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने विधायक रेणुका बिश्नोई के बयान को अमर्यादित बताते हुए कहा कि रेणुका का बयान बौखलाहट का नतीजा है | उन्होंने कहा कि भजनलाल के निधन के बाद एक ओर कुलदीप बिश्नोई उनके पिता को मुख्यमंत्री बनने से रोकने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गोद मे जा बैठे | वहीं दूसरी ओर चंद्रमोहन इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के साथ पींगे बढ़ा रहे हैं। इससे साफ होता है कि इस परिवार के राजनीतिक वजूद का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

कुलदीप बिश्नोई पर सीएम के बयान का मामला

आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में जुटे नेता

राजीव जैन ने विधायक रेणुका पर कसा तंज

रेणुका का बयान बौखलाहट का नतीजा है- जैन

Watch Video

https://youtu.be/P9LcyVpGfdI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *