Sirhind Blast: सरहिंद में रेलवे लाइन पर बड़ा धमाका, मालगाड़ी का इंजन डैमेज, ड्राइवर घायल

Sirhind Railway Line Blast: पंजाब के सरहिंद रेलवे लाइन पर शनिवार को धमाका होने से अफरातफरी काक माहौल है। धमारा गणतंत्र दिवस समारोह से सिर्फ…

Sirhind Blast: सरहिंद में रेलवे लाइन पर बड़ा धमाका, मालगाड़ी का इंजन डैमेज, ड्राइवर घायल

Sirhind Railway Line Blast:

पंजाब के सरहिंद रेलवे लाइन पर शनिवार को धमाका होने से अफरातफरी काक माहौल है। धमारा गणतंत्र दिवस समारोह से सिर्फ 48 घंटे पहले हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सरहिंद रेलवे लाइन खास तौर पर मालगाड़ियों के (Sirhind Railway Line Blast) आने-जाने के लिए बनाई गई थी। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटक के पास पहुंचा। अचानक एक बड़ा धमाका हुआ। धमाके से रेलवे लाइन का करीब 3 से 4 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया।

Sirhind Blast, चालक को चोटें-

इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन डैमेज हो गया है जबकि मालगाड़ी के चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका कल देर रात हुआ है। इस धमाके में मालगाड़ी को नुकसान हुआ है, अगर पैसेंजर ट्रेन इसका शिकार होती तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल रात करीब 9.30 बजे एक जोरदार धमाका सुनाई दिया। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज करीब ढाई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

अन्य खबरें जानें-

Snowfall In Himachal: बारिश-बर्फबारी से झूमा हिमाचल, अभी जारी रहेगा बर्फबारी का क्रम, देखिए 

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *