Snowfall In Himachal: बारिश-बर्फबारी से झूमा हिमाचल, अभी जारी रहेगा बर्फबारी का क्रम, देखिए कैसे हिमाचल ने ओढ़ी बर्फ की चादर?

Snowfall In Himachal 2026: हिमाचल कल से सिजन की पहली बर्फबारी से पर्यटक और किसान-बागवानों के चहरे खिल उठे हैं। तीन महीने से बारिश-बर्फबारी के…

Snowfall In Himachal: बारिश-बर्फबारी से झूमा हिमाचल, अभी जारी रहेगा बर्फबारी का क्रम, देखिए

Snowfall In Himachal 2026:

हिमाचल कल से सिजन की पहली बर्फबारी से पर्यटक और किसान-बागवानों के चहरे खिल उठे हैं। तीन महीने से बारिश-बर्फबारी के लिए तरस रहे हिमाचल प्रदेश पर शुक्रवार को इंद्रदेव मेहरबान हुए और समूचे प्रदेश में (Snowfall In Himachal) आसमान से राहत बरसी।   राजधानी शिमला, मनाली में बर्फबारी ने पर्यटकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं निचले इलाकों में बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी बनकर आई।

 

550 से ज्यादा सडक़ें बंद-

प्रदेश की ऊंची पहाडिय़ों ने ताजा बर्फबारी से चांदी की चादर ओढ़ ली है। लाहुल-स्पिति सहित किन्नौर, कुल्लू, खड़ापत्थर, चूड़धार, डल्हौजी सहित सभी ऊंची पहाडिय़ां बर्फबारी के लकदक दिखाई दे रही है। वहीं, प्रदेश में 550 से ज्यादा सडक़ें और 950 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। नारकंडा में बर्फीला तूफान चला है। चंबा के भरमौर में तो बर्फीले तूफान से 10 से ज्यादा घरों की छत भी उड़ गई। अपर शिमला, चंबा के पांगी व भरमौर, किन्नौर और लाहुल-स्पीति जिला का हिमाचल के अन्य भागों से संपर्क कट गया है।

Snowfall In Himachal, एचआरटीसी के 600 रूटों बंद-

शुक्रवार को 600 से ज्यादा रूटों पर एचआरटीसी और प्राइवेट बसों की सेवाएं भी बाधित रहीं। बर्फबारी से चारों और नजर आ रही प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को अपनी और आकर्षित कर रही है। करीब तीन माह से बारिश बर्फबारी का इंतजार कर रहे किसानों-बागबानों ने इस भारी बर्फबारी से राहत की सांस ली है।  बागबानों के लिए जहां यह बर्फबारी सेब सहित स्टोन फ्रूट के पौधों के लिए संजीवनी बनी है, वहीं किसानों की फसल के लिए भी बर्फबारी और बारिश बड़ी राहत लेकर आई है।

Weather Update: बर्फबारी का क्रम रहेगा जारी-

शुक्रवार को बर्फबारी का क्रम जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को भी राज्य के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। कुछ जगह तेज बर्फबारी और कुछ जगह बर्फीला तूफान आने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 जनवरी को राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे प्रदेश की ऊंची और मध्यम ऊंचाई की पहाडिय़ों पर बर्फबारी और बारिश होने की पूरी संभावनाएं बन रही है। वहीं 28 जनवरी को राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Weathere Update: पंजाब में बारिश के साथ तेज हवाओं का क्रम जारी, बारिश और तुफान से भारी

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *