Gurdaspur: गुरदासपुर में गैंगस्टर और पड़ोसी देश सोशल मीडिया के ज़रिए बच्चों के युवाओं गुमराह की कोशिश में- एसएसपी; साज़िशों से बचने की अपील

Gurdaspur SSP: गुरदासपुर (Gurdaspur SSP) के एसएसपी आदित्य ने गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार को युवाओं और बच्चों को हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि…

Gurdaspur SSP:

गुरदासपुर (Gurdaspur SSP) के एसएसपी आदित्य ने गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार को युवाओं और बच्चों को हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आपको सोशल मीडिया के ज़रिए गुमराह करने की कोशिश करे तो वे इसकी रिपोर्ट पुलिस को करें। 26 जनवरी को रिपब्लिक डे को लेकर SSP गुरदासपुर आदित्य ने ज़िले के युवाओं को इसको लेकर हिदायत दी है।

क्रिमिनल बच्चों को कर रहे गुमराह-

उन्होंने बताया कि पड़ोसी देशों और गैंगस्टरों की साज़िशों से बचें क्योंकि विदेश में बैठे कुछ क्रिमिनल सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उनका फ़ायदा उठा रहे हैं। उन्होंने बच्चों से इस आदत से दूर रहने और माता-पिता से अपने बच्चों पर नज़र रखने और किसी भी क्रिमिनल कॉन्टैक्ट की रिपोर्ट पुलिस को करने की अपील की। एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने कहा कि गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर की तरफ से ऑर्डर दिए गए हैं कि अगर आपके घर या दुकान में कोई किराएदार रह रहा है, तो उसकी सारी जानकारी पास के पुलिस स्टेशन को दें। जिससे उसकी पूरी वेरिफिकेशन हो सके और भविष्य में कोई पंजाब के माहौल को नुकसान न पहुंचा सके।

Gurdaspur SSP, तीन दिन में 170 बदमाशों दबोचे-

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने कहा कि पंजाब सरकार के शुरू किए गए मिशन प्रहार के तीन दिन बाद ही गुरदासपुर पुलिस ने 170 बदमाशों और क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे कहा कि गुरदासपुर में फायरिंग की दो घटनाएं हुई हैं। दोनों घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बॉर्डर इलाकों में बनी ग्राम रक्षक समितियां ड्रग्स के खिलाफ काफी असरदार साबित हुई हैं। उन्हें काफी जानकारी मिली, जिससे बॉर्डर पार से आने वाले ड्रग्स पकड़े गए। इसलिए पुलिस रेगुलर तौर पर गांव की रक्षा समितियों के साथ मीटिंग करती है।

अन्य ख़बरें जानें-

Sirhind Blast: सरहिंद में रेलवे लाइन पर बड़ा धमाका, मालगाड़ी का इंजन डैमेज, ड्राइवर घायल

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *