Jalandhar Accident: जालंधर में बड़ा हादसा टला, स्कूल बस में मची हाहाकार, स्थानीय लोगों ने बच्चों को निकाला बाहर

Jalandhar Accident: जालंधर के खांबड़ा स्थित खुराना मोबाइल हाऊस के नजदीक बड़ा हादसा होने से टल गया। बच्चों से भरी एक स्कूल बस सड़क धंसने…

Jalandhar Accident: जालंधर में बड़ा हादसा टला, स्कूल बस में मची हाहाकार, स्थानीय लोगों ने बच्चों को निकाला बाहर

Jalandhar Accident:

जालंधर के खांबड़ा स्थित खुराना मोबाइल हाऊस के नजदीक बड़ा हादसा होने से टल गया। बच्चों से भरी एक स्कूल बस सड़क धंसने के कारण बीच रास्ते में फंस गई। हादसे दौरान बच्चों में हाहाकार मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता से बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष देखने को मिला क्योंकि बस के पलटने से बड़ा हादसा हो सकता है।

Jalandhar Accident-

बहुजन समाज पार्टी के हलका इंचार्ज मनी मान ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 39 के लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। मनी मान ने बताया कि खांबड़ा में करीब 2 किलोमीटर तक सड़क खराब है। इसेस पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने वार्ड नंबर 39 के काउंसलर लकी दादरा से अपील की कि वे खांबड़ा के लोगों की पीड़ा को समझें और सड़क की हालत को सुधारा जाए।

 

अन्य ख़बरें जानें-

Sirhind Blast: सरहिंद में रेलवे लाइन पर बड़ा धमाका, मालगाड़ी का इंजन डैमेज, ड्राइवर घायल

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *