सिक्किम, 22 जुलाई
सिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) स्थित NHPC की जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। अब मरने वालों की संख्या 20 हो गई है।अब भी कईँ मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं, जिससे मरने वालों की ओर संख्या बढ़ सकती है।प्रशासन द्वारा राहत एंव बचाव कार्य लगातार जारी है।
जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि सुरंग के भीतर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के विशेषज्ञ, NDRF, स्थानीय पुलिस, चिकित्सा दल और पश्चिम बंगाल से आई विशेष माइनिंग रेस्क्यू टीम संयुक्त रूप से अभियान चला रही है। सुरंग में जहरीली गैस और वेंटिलेशन की समस्या के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। कई बचावकर्मियों की तबीयत बिगड़ने की सूचना भी सामने आई है।
नामची की SP ने सुरंग में करीब 27 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सुरंग में पानी भर गया था, जिससे बचाव अभियान कुछ समय के लिए बाधित हुआ। पानी निकाले जाने के बाद अभियान दोबारा शुरू कर दिया गया। फंसे मजदूरों तक सुरक्षित पहुंचने के लिए गैस मास्क और विशेष सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सिक्किम विधानसभा में हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
सिक्किम सरकार ने NHPC को पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रशासन का कहना है कि सुरंग के भीतर फंसे लोगों तक जल्द से जल्द सुरक्षित पहुंचने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
अन्य खबरें जानें –



