ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान में इमरान खान का शपथ समारोह में शरीक होने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने वीजा के लिए आवेदन कर दिया है । अब फैसला भारत सरकार को लेना है कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में जाने दिया जाए या नहीं । आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को इमरान खान की पार्टी तहरीक–ए–इंसाफ ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है |
शपथ ग्रहण समारोह 18 अगस्त को होना है । सिद्धू दिल्ली में पाकिस्तान उच्च आयोग गए और उन्होंने इस यात्रा को लेकर कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं । इस दौरान सिद्धू ने कहा कि ‘मैंने सरकार से अनुमति के लिए आवेदन किया है ,अब सब कुछ भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।

