ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बलवंत सिंह राजोआणा ने एक अपने द्वारा लिखा हुआ एक पत्र जारी किया है जिसमें उन्होने रेफरेंडम 2020 का पूरी तरह से विरोध किया है साथ ही उन्होने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। बता दें कि राजोआणा ने अपने खत में लिखा कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तानी है।
इसके अलावा उन्होने कहा कि खालिस्तान का संघर्ष हवा में लड़ा जा रहा है इसका जमीनी हकीकत से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो 23 साल से जेल में बंद है और उनको कोई भी खालिस्तानी नेता मिलने के लिए नहीं आया है।
गौरतलब है कि बलवंत सिंह राजोआणा बेअंत सिंह हत्या कांड में वो केंद्रीय जेल में सजा काट रहे है।
इस दौरान राजोआणा ने मेडिकल चेकअप के समय अरविंदर केजरीवाल के खिलाफ और रेफरेंडम 2020 के खिलाफ खुला पत्र जारी किया।




