भगवंत मान के बाद सुखपाल खैरा का विरोध, सुखपाल खैरा के पोस्टर पर पोती गई कालिख !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व विपक्ष नेता सुखपाल खैरा का विरोध किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों से पता चला है कि सुखपाल खैरा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व विपक्ष नेता सुखपाल खैरा का विरोध किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों से पता चला है कि सुखपाल खैरा के लगे पोस्टर पर कालिख पोत कर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इससे पहले गढ़शंकर में भी सुखपाल खैरा का पुतला फुंक कर काले झंड़े तक दिखाए गए।

sukhpal khaira

ऐसा ही ताजा मामला गांव इसड़ू से सामने आया है  जहां पर सुखपाल खैरा के पोस्टर पर कालिख पोती गई। बताया जा रहा है कि करनैल सिंह इस्तू की बरसी के मौके पर सुखपाल खैरा  के दो बोर्ड लगाए गए थे। जिस पर कुछ शरारती तत्वों ने एक पर कालिख पोत दी और दूसरी पर मिट्टी के पोत दी। जिसको सुखपाल खैरा के समर्थकों ने साफ किया।

sukhpal khaira

गौरतलब है कि पंजाब के दिग्गजों के आगमन के कारण हर जगह पुलिस तैनात है इसके बावजुद भी शरारती तत्व अपनी वारदात को अंजाम दे कर चले गए। सुखपाल खैरा को नेता विपक्ष के पद से हटाए जाने के बाद नेता एक दूसरे से भीड़ रहे है और इस मामले के देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उनके समर्थक भी इस मामले में कुद पड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *