रेप की शिकार बच्ची का अंतिम संस्कार, परिवार कर रहा है इंसाफ की मांग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आठ साल की मासूम से दरिंदगी का नंगा नाच होता है | प्रशासन बेपरवाह नज़र आता है | राजनीति अपनी संवेदना लेकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आठ साल की मासूम से दरिंदगी का नंगा नाच होता है | प्रशासन बेपरवाह नज़र आता है | राजनीति अपनी संवेदना लेकर मासूम के घर पहुंचती है | लेकिन सोचिए जिस रूह को दरिंदों ने नोचा, जिसको अपनी हवस का शिकार बनाया वो अभी अधखिला बचपन ही तो था |

जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया | लेकिन उस मासूम के अंतिम सवाल अभी भी गूंज रहे हैं | उस मासूम की चीखें अभी भी पूंछ रही है | इतने सियासतदान और लोग मेरे साथ जुड़े, लेकिन मेरा इंसाफ अभी तक अधूरा क्यों है ?

परिजनों का कहना है कि गुरदासपुर की धरती से तीन कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार में है | तीनों में से परिजनों के साथ दुख की घड़ी में कोई खड़ा नज़र नहीं आया | सरकार और प्रशासन बेटी से दरिंदगी के हैवानों को अब तक नहीं खोज पाया है | परिजनों का कहना है सरकार से गुजारिश है या तो बेटी को इंसाफ दे दो | इस इंसाफ की एक ही मांग है | बेटी के दोषियों को फांसी पर लटका दो | अगर प्रशासन और सरकार ये सब करने में नाकाम रहते हैं, तो फिर परिवार सड़कों पर उतरेगा | सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोलेगा |

Watch Viodo

https://youtu.be/F–XxBy7_sw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *