ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। पिछले 42 घंटे से हो रही बारिश के कारण वहां रह रहा जनजीवन काफी बेहाल हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण कई जानलेवा हादसे हो गए है जिस कारण अभी तक 16 लोगों की मौत हो गई है।इतना ही नहीं लैंडस्लाइड होने के कारण मलबा सड़को पर आ गया है जिस कारण वहां की आवाजाई भी काफी प्रभावित हुई है।
वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश के कारण कालका-शिमला हाइवे जाम हो जाने के खबर सामने आई है। इतना ही नहीं काफी जगहों पर पहाड़ों पर से बड़े बड़े पत्थर गिर रहे है। इसके अलावा भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली हाइवे भी बंद हो गए है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- हिमाचल में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश
- तेज़ बारिश के चलते कालका-शिमला हाइवे जाम
- कई जगहों पर पहाड़ों से गिर रहे हैं बड़े-बड़े पत्थर
- भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली हाइवे भी बंद
- हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 16 मौतें
- हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते 923 सड़के बंद
- 24 घंटे से लगातार हुई बारिश के कारण 263 करोड़ का नुकसान
- 117 साल बाद शिमला में बारिश ने तोड़ा रिकोर्ड





