ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री हरिमंदिर साहिब में 10 सितंबर को श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।
तो वहीं सूत्रों से पता चला है कि श्री हरिमंदिर साहिब को फुलों के साथ एक अनोखे ढंग से सजाया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली और कलकत्ता के कारीगरों की तरफ से लाल सफेद और पीले फूलों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब की अनोखी सजावट की गई है।
इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कीनिया से 80-85 तरह के फुल मंगवाए गए है जिसके साथ श्री हरिमंदिर साहिब को सजाया जा रहा है।
इन फुलों के साथ दरबार साहिब का हर एक कोणा महक उठा है। पंजाब सरकार ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व के मद्देनजर कल छुट्टी का ऐलान किया गया है।





