24 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी, मंगेतर के रिश्ता तोड़ने से थी परेशान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के जठलाना की रहने वाली 24 वर्षीय सुमन ने ज़हरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली | जानकारी के मुताबिक सुमन की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के जठलाना की रहने वाली 24 वर्षीय सुमन ने ज़हरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली | जानकारी के मुताबिक सुमन की सगाई 17 जून को लाडवा के छलौंदी गांव के अंकित के साथ हुई थी | अंकित सगाई के कुछ दिनों बाद से ही सुमन को परेशान कर रहा था | सुमन के पिता ने बताया कि सगाई के समय अंकित ने सुमन की आपत्तिजनक फोटो खींची और बार-बार सुमन को अलग जगह पर बुलाता था |

वहीं सुमन के मना करने पर फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता था | यही, नहीं करीब 10 दिन पहले अंकित ने सुमन से रिश्ता तोड़ दिया था | जिसके बाद ही सुमन बेहद परेशान थी | वहीं इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी | जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है |

Watch Video

https://youtu.be/xuJkBvRD2Iw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *