ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के बाबैन कस्बे मे इनेलो बसपा की संयुक्त विशाल जनसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पहुंचे | जहां इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने सत्ताधारी सरकार को जनविरोधी सरकार बताया |
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि मनोहर सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है | चाहे किसान हो, मजदूर हो, व्यापारी हो या कर्मचारी हो हर वर्ग में हाहाकार मची है | किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के बड़े-बड़े वादे किए गए लेकिन जब लागू करने की बात आई तो किसानों को ठेंगा दिखा दिया गया |
उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्तारूढ़ होने से पहले वादा किया था कि प्रदेश के पढ़े लिखे बेरोजगार लोगों को प्रतिवर्ष नौकरियां दी जाएंगी लेकिन उनके साथ भी दोखा किया गया | उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों ने बंद कर दिखा दिया कि उनमें जीएसटी महंगाई पेट्रोल के बढ़ते दामों वह अन्य मुद्दों को लेकर कितना रोष है |
Watch Video
https://youtu.be/AxozXVTYYxc
