बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर फेंका जूता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चल रहे मतदान के बीच बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल हो गया है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चल रहे मतदान के बीच बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल हो गया है | बीजेपी दफ्तर में एक शख्स ने प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंक दिया |

जूता फेंकने वाले शख्स को तुरंत पकड़ लिया गया है | बताया जा रहा है कि ये शख्स कानपुर का है, पुलिस अभी भी इस शख्स की पहचान कर रही है | उसके पास से एक विजिटिंग कार्ड मिला है |

आईडी कार्ड पर इस शख्स का नाम शक्ति भार्गव लिखा हुआ है | उसे अभी पास के ही आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *