ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: SHO परमिंदर सिंह बाजवा और कांग्रेस के बीच लाडी शेरोवालिया को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता ही रहा है।जिस कारण SHO की मुसीबतें भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी अनुसार चुनाव कमीशन को एक पत्र भेजा गया है जिसमें SHO के तबादले में बारें में कहा गया है। बता दें कि प्रशासन ने चुनाव कमीशन के पास शिकायत करके उसके तबादले की सिफारिश की है। SSP दफ्तर की तरफ से लिखा गया है कि थानेदार बाजवा ने 7 मई को डियूटी पर हाजिर होना था पर वो जालंधर में प्रेस वार्ता करता रहा।
इतना ही नहीं उन्होने बाजवा पर दोष लगाते हुए कहा कि उसको पांच दिन की जबरदस्ती छुट्टी दी गई थी। साथ ही रिपोर्ट में ये भी लिखा गया है के थानेदार ने प्रैसवार्ता के दौरान अपनी निजी पिस्तौल को लहराता रहा। इसके इलावा उस पर ये भी आरोप लगाया गया है कि उसने उच्च पद पर बैठे लोगों पर निजी टिप्पणी की है और कई तरह के झूठे आरोप भी लगाए है।
साथ ही उन्होने एसएचओ के तबादले के बारें में भी लिखा गया है। गौरतलब है कि SHO परमिंदर सिंह बाजवा ने लाडी शेरोवालियां के खिलाफ खनन को लेकर मामला दर्ज किया था।


