करीब 200 पेट्रोल पम्प मालिकों की हड़ताल, पेट्रोल पम्प बंद कर एक दिन की हड़ताल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पेट्रोल पम्प कम्पनियों की धक्के शाही के खिलाफ जिला मोगा के करीब 200 पेट्रोल पम्प मालिकों ने अपने पेट्रोल पम्प बंद कर एक दिन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पेट्रोल पम्प कम्पनियों की धक्के शाही के खिलाफ जिला मोगा के करीब 200 पेट्रोल पम्प मालिकों ने अपने पेट्रोल पम्प बंद कर एक दिन की हड़ताल कर दी है । पम्प मालिकों का कहना है कि अगर सरकार और कम्पिनियों ने कोई सुनवाई नहीं की तो आने वाले समय में नई रणनीति तैयार की जाएगी ।

Petrol PUMP OWNER STRIKE

पेट्रोल पम्प मालिकों की मांग है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लिया जाए और रोज-रोज के बढने वाले भाव को स्थिर किया जाए । वहीं पेट्रोल पम्प मालिकों ने बताया कि अगर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लिया जाता है तो कम से कम 20 रूपये पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी । देश में सभी चीजों पर जीएसटी लागु है वहीं उन्होंने कहा की पेट्रोल डीजल की कम्पनियां उन से धक्का कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *