ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के गिदड़बाहा के रहने वाले गुरसेवक सिंह ने मलेशिया में हुई इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करके जहां अपना देश का नाम रौशन किया वहीं पंजाब का नाम भी रौशन किया । गिद्दडबाहा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर गुरसेवक सिंह का फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया गया ।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरसेवक सिंह ने बताया कि 2 मई से 7 मई तक मलेशिया में हुई इंटरनेशनल कराटे चैंपियन ओपन कराटे चैंपियनशिप में पंजाब के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया था जबकि पूरे देश के 31 खिलाड़ियों ने भाग लिया था । इस चैंपियनशिप में सिंगापुर,इंडोनेशिया,नेपाल,पाकिस्तान और इंडिया के खिलाड़ियों ने भाग लिया उन्होंने बताया कि मुझे वहां पर गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ और बाकी पंजाब के चार खिलाड़ियों ने ब्राउन मेडल हासिल किया ।
गुरसेवक सिंह ने जीता कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
मलेशिया में हुई इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप
गिद्दडबाहा पहुंचने पर गुरसेवक सिंह का शानदार स्वागत
चैंपियनशिप में पंजाब के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया
Watch Video
https://youtu.be/KB5hCjRKaeE
