सीएम कैप्टन अमरिंदर ने 12वीं कक्षा की विवादित किताब पर लगाई पाबंदी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के इतिहास की किताब पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पर इस विवाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के इतिहास की किताब पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पर इस विवाद को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना यू-टर्न लिया है। उन्होने 12वीं की इतिहास की विवादित किताब पर पाबंदी लगाने का फैसला ले लिया है।

captain amarinder

पहले सरकार ने दावा किया था कि इतिहास की किताब बिल्कुल सही है। साथ ही ये भी कहा था कि सिख इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। बता दें कि 12वीं कक्षा की इतिहास की किताब को लेकर विरोधी पार्टियों ने पंजाब सरकार की आलोचना की थी।

विरोधी पार्टी को पंजाब सरकार पर निशाना साधने के लिए एक नया मुद्दा मिल गया था। पंजाब सरकार ने किताब के मसले को सुलझाने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया था।

captain amarinder singh

जिसके बाद सरकार ने कहा था कि 12वीं कक्षा की किताब में हुई गलतियों को ठीक करके फिर छापी जाएगी। बता दें कि अभी  तक इस किताब की लगभग 29 हजार कॉपियां छापी जा चुकी है। इतना ही नहीं इस किताब की पीडीएफ फाईल को अध्यापिका पढ़ाने भी लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *