खुदाई के दौरान मिली शिवलिंग की मूर्ति, देखने के लिए लगा लोगों का जमावड़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आए दिनों लोगों की आस्था से जुड़े कई मामले सामने आते रहते है, जिसे जानकर हर कोई चौंक उठता है। करनाल में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आए दिनों लोगों की आस्था से जुड़े कई मामले सामने आते रहते है, जिसे जानकर हर कोई चौंक उठता है। करनाल में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जी हां,फरीदपुर गांव के पास रेत की खान में खुदाई के दौरान लोगों 11वीं और 12वीं सदी का शिवलिंग, नंदीगण व मंदिर के स्तम्भ मिले हैं। यमुना से सटे गांव में करीब तीस फीट गहराई में मिले शिवलिंग को गांव के लोग चमत्कार मान रहे हैं और इसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया है। शिवलिंग हल्के गुलाबी रंग के पत्थर से बना हुआ है जबकि नंदीगण की मूर्ति स्लेटी रंग के पत्थर की बनी हुई है।
फरीदपुर गांव के ग्रामीण इस घटना को अपने गांव का सौभाग्य बता रहे हैं। जैसे ही ग्रामीणों को शिव परिवार की सूचना मिली तो ग्रामीण शिव परिवार के दर्शन के लिए पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग व शिव परिवार की पूजा अर्चना की। पूरा गांव भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीण महिला शुगनी देवी व रानी का कहना है कि उनके गांव की सीमा में शिवलिंग का मिलना बहुत ही शुभ है। अब इसे लोगों की आस्था कहें या कोई चमत्कार, लेकिन लोगों का विश्वास है कि, ये मूर्तियां भग्वान शिव का आशीर्वाद है और शिव की कृपा उनके गांव पर बनी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *