हनीप्रीत की जमानत को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, यहां पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राम रहीम की राजदार को पंचकूला हिंसा मामले में बड़ी राहत मिली है। पंचकूला कोर्ट ने हनीप्रीत को जमानत दे दी है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राम रहीम की राजदार को पंचकूला हिंसा मामले में बड़ी राहत मिली है। पंचकूला कोर्ट ने हनीप्रीत को जमानत दे दी है। पंचकूला हिंसा और दंगा मामले में हनीप्रीत को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान हनीप्रीत को राहत देते हुए देशद्रोह की धारा हटा दी थी वहीं अब हनीप्रीत की तरफ से जमानत की याचिका लगाई गई थी।

बता दें कि आज हनीप्रीत समेत कई आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया गया था। हनीप्रीत को अंबाला की सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया था वहीं अन्य आरोपियों को कोर्ट में व्यक्तिगत रुप से पेश किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान देशद्रोह की धारा हटाने के बाद कुछ धाराओं के तहत ही हनीप्रीत समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय किये गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *