रेफरेंडम 2020 की रैली के खिलाफ शिव सेना करेंगी भूख हड़ताल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेफरेंडम 2020 के समर्थन से 12 अगस्त को लंदन में रैली निकाली जा रही है जिसको लंदन डिक्लेरेशन का नाम दिया गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेफरेंडम 2020 के समर्थन से 12 अगस्त को लंदन में रैली निकाली जा रही है जिसको लंदन डिक्लेरेशन का नाम दिया गया है। इस पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार ने ब्रिटिश सरकार से अपील की थी कि वो इस तरह की पाबंदी पर रोक लगा दें पर ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार की अपील को ठुकराते हुए कहा कि वो कानून के दायरे में और अहिंसक रैली पर पाबंदी नहीं लगा सकते है।

sikh referendum 2020

भारत सरकार ने अपील करते हुए कहा था कि वो भारत के खिलाफ हो रही रैली को लदंन की धरती पर ना होने दें यदि ऐसा होता है तो लदंन और भारत के बीच रिश्तों में भी दरार आ सकती है।

Shiv sena

इसके बावजुद भी लंदन में रेफरेंडम 2020 के समर्थन में रैली की जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि विदेश की धरती पर हो रही रैली के खिलाफ समाजवादी शिव सैना ने अपनी आवाज बुलंद की है।

SFJ

साथ ही शिव सेना का कहना है कि केंद्र सरकार किसी भी कीमत में इस रैली पर पाबंदी लगवाए। सूत्रों का ये भी कहना है कि शिव सेनास रैली के विरुद्ध 12 से 14 अगस्त भूख हड़ताल करेंगी। साथ ही शिव सैना का ये भी कहना है कि भारत में रेफरेंडम 2020 बड़े स्तर पर सोशल मीडिया का सहारा ले रही है और इनके समर्थन के लिए कई तरह के ग्रूप भी चलाए जा रहे है जिनको भारत में पाबंदी लगानी चाहिए और साथ जो भी ग्रूप को चला रहा है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इन ग्रूपों का मकसद सिखों को भड़काना है जिस कारण इन पर देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए।

paramjit singh pamma

साथ भी सूत्रों का ये भी कहना है कि शिव सेना का ये भी कहना है कि लंदन डिक्लेरेशन रैली को प्रबंधक परमजीत पम्मा को भारत ला कर उसको सजा देनी चाहिए और साथ ही उनका ये भी कहना है कि पम्मा पाकिस्तान के साथ मिलकर पंजाब को निशाना बनाने की पूरी तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि लंदन में हो रही इस रैली को सिखस फॉर जस्टिस फंड दे रही है और खालिस्तान की मांग के कारण ही इस रैली को किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *