भारत सरकार सोशल मीडिया को ब्लॉक करने की कर रही तैयारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को खराब होने से बचाने के लिए सरकार सोशल मीडिया को लेकर एक अहम कदम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को खराब होने से बचाने के लिए सरकार सोशल मीडिया को लेकर एक अहम कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया एप्लीकेशन को ब्लॉक करने का रास्ता देख रही है।

social media

सूत्रों का ये भी कहना है कि  इस काम के लिए सरकार ने दुरसंचार संचालकों और इंटरनैट सर्विस कंपनियों को तकनीकी जानकारी देने के लिए कहा है। जिसके बाद दुरसंचार विभाग ने सभी संबंधित पक्षों को पत्र लिख कर पुछा है यदि राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में होतो क्या उनको ब्लॉक किया जा सकता है।

mob lynching

गौरतलब है कि सरकार का कहना है कि कुछ समय से देश में वाट्सअप और फेसबुक जैसे प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जा रहा है जिस कारण कई अपराधिक घटनाएं बढ़ गई। सरकार का ये भी कहना है कि सोशल मीडिया के कारण ही मॉब लिचिंग के साथ जुडी घटनाएं लगातार ब़ढ़ रही है, क्योकि सोशल मीडिया के जरीए ही अफवाहों की वारदातें भी बढ जाने के कारण ही सरकार जल्द ही सोशल मीडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।

whatsapp

जिस कारण ये पता लगाया जा रहा है कि देश में हालत बिगड़ने के कारण किस तरह से सोशल मीडिया को ब्लॉक किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस तरह की वारदातें बढ़ने के कारण ही पुलिस विभाग और कई जांच एजेसियों ने इन मामलो पर लगाम लगाने के लिए कुछ मोबाइल एप्लीकेशन पर पाबंदी लगाने के लिए मुद्दा उठाया है जिस कारण भारत सरकार इस तरह की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *