ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिला होशियारपुर के राम कॉलोनी केम्प बाल सुधार घर से पिछली रात जेल में बने बाथरूम की जाली तोड़कर बाल सुधार के 4 बाल कैदी फरार हो गए । बाल सुधार घर से फरार बाल कैदियों की उम्र 16 से 18 साल के बीच बताई जा रही है, पुलिस के मुताबिक फरार चारों कैदी बच्चे अलग-अलग आपराधिक मामलों में सजा काट रहे थे ।
मिली जानकारी अनुसार भागे हुए बाल कैदियों में से एक बच्चा होशियारपुर का एक अमृतसर और एक बिहार एक अन्य किसी जगह का बताया जा रहा है फरार बाल कैदियों में कत्ल के मामले में तीन बाल कैदी ओर एक चोरी के मामले में सजा काट रहे थे , पुलिस के मुताबिक यह घटना रात 10 बजकर 30 मिनट के करीब की है, जब दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम की ग्रिल तोड़कर यह 4 बच्चे वहां से फरार हो गए ।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नजदीकी बस स्टैंड होशियारपुर का मेन बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और यहां से ऑटो जाते हैं वहां पर रात भर चेकिंग की ,ताकि वे शहर से बाहर भागने से पहले ही उन्हें पकड़ा जा सके, लेकिन सुबह तक इन फरार बाल कैदियों की कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं मिली है ।
बाल जेल सुप्रिडेंट कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, पुलिस ने मामला दर्ज कर के अगली कारवाई शुरू कर दी है, जिक्र योग है कि राम कॉलोनी बाल सुधार कैंप से पहले भी बाल कैदी कई बार भाग चुके हैं लेकिन बाल सुधार केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चूक सामने आती रहती है फिर भी बाल सुधार केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे ।
Watch Video
https://youtu.be/17QlNbVTKd4
