ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बरनाला में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं ताज़ा मामला बरनाला पुलिस थाने से करीब 200 मीटर दूरी पर सामने आया है जहां चोरों ने एक ज्वैलर की दुकान से लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया । चोरी की यह वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गर्इ। सीसीटीवी फुटेज में 4 अज्ञात युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर इस घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे ।
इस दौरान उन्होंने पहले रॉड से दुकान का शटर तोड़ा और फिर दुकान में पड़ी 40, 000 की नकदी और 10 तोले सोना लेकर फरार हो गए । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है । दुकानदारों ने मांग की है कि पुलिस चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सख़्त कदम उठाए | वहीं पुलिस आधिकारियों ने बताया कि चोरी की वारदात की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा ।
Watch Video
https://youtu.be/F3TpXJg6aCw
