Shimla Winter Carnival 25 से 31 दिसंबर तक, संजौली-कसुम्पटी तक लगेगी रौनक, युवाओं की पसंद से आएंगे कलाकार

  शिमला, 24 नवंबर क्रिसमस और नए साल के जश्न के बीच राजधानी शिमला एक बार फिर विंटर कार्निवाल के रंगों में रंगने जा रही…

शिमला

 

शिमला, 24 नवंबर

क्रिसमस और नए साल के जश्न के बीच राजधानी शिमला एक बार फिर विंटर कार्निवाल के रंगों में रंगने जा रही है। इस बार कार्निवाल को पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी है। 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्निवाल का दायरा बढ़ाकर अब संजौली और कसुम्पटी को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

कार्निवाल में लोकल कलाकारों को मिलेगा मंच

नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा है कि नगर निगम का मकसद केवल पर्यटकों का मनोरंजन करना ही नहीं, बल्कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रौनक बढ़ाने के साथ स्थानीय कारोबार और कलाकारों को भी बेहतर मंच देना है। विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर  सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि नगर निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की समीक्षा की। बैठक में पिछले साल के अनुभवों के आधार पर सामने आई कमियों को दूर करने और इस बार बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

संजौली-कसुम्पटी में भी लगेगी रौनक

महापौर ने बताया कि इस बार कार्निवाल को मालरोड और रिज तक सीमित न रखते हुए संजौली और कसुम्पटी तक विस्तार दिया जाएगा। कसुम्पटी के SDA कॉम्प्लेक्स की पार्किंग के ऊपरी फ्लोर पर स्टॉल और गतिविधियां आयोजित होंगी, जबकि संजौली ग्राउंड में भी कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ने के साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।आयोजन के लिए फंड जुटाने, स्टॉल और दुकानों के आवंटन, महानाटी तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रबंधन पर भी चर्चा हुई।

हिमाचली कलाकारों को मिलेगा ज्यादा मंच

इसके लिए पुलिस और अन्य विभागों के साथ अलग से बैठक की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों और पार्षदों की कमेटियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस बार हिमाचल और पहाड़ी कलाकारों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें मंच पर अधिक समय दिया जाएगा। वहीं बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों के चयन के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं से सुझाव लिए जाएंगे, ताकि लोगों की पसंद और बजट के अनुरूप कलाकारों को आमंत्रित किया जा सके।

अन्य खबरें जानें –

BREAKING NEWS: आज बनेगा SAD-BJP गठबंधन, दोपहर 1 बजे अमित शाह और सुखबीर बादल करेंगें प्रेस कॉन्फ्रेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *