चंड़ीगढ़, 24 नवंबर
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन लगभग हो चुका है। जिसकी आधिकारिक घोषणा दोपहर 1 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय में होगी। दोपहर 1 बजे चंड़ीगढ़ में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सुखबीर बादल प्रैस वार्ता करेंगें । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगें। बता दें कि अगले साल 2027 में शुरूआती महीनों में ही राज्य चुनाव होने जा रहे हैं।
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में बड़े भाई की भूमिका निभाएगा। शिरोमणि अकाली दल ने पिछले विधानसभा चुनावों में भी सीनियर की भूमिका निभाई दी थी। SAD-BJP का गठबंधन 1996 में हुआ था। जिसके बाद पार्टियों ने पंजाब में 1997, 2007 और 2012 में सरकार बनाई थी। साल 2020 में 24 साल बाद यह गठबंधन टूट गया था। अकाली दल ने उस समय कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया था। अकाली दल ने इन कानूनों का विरोध किया था औऱ गठबंधन तोड दिया था।



