पलवल, 23 नवंबर
पलवल पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में होडल थाना की टीम गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल होडल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को एऱिया में बच्चों की गुमशुदगी के मामलों की रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।बच्चों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं, न ही किसी अंजान व्यक्ति से कोई खाने-पीने की वस्तु लें।
बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी
बच्चों को अपने माता-पिता व परिजनों के मोबाइल नंबर याद रखने और घर से बाहर जाते समय हमेशा परिजनों को सूचित करने की हिदायत दी। इसके साथ ही बच्चों को बाल अपराधों (पोक्सो एक्ट), गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के साथ कोई भी गलत व्यवहार होता है या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो बिना डरे तुरंत अपने माता-पिता, अध्यापकों या पुलिस को इसकी सूचना दें।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुलिस सहायता के लिए डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल प्रशासन एवं अध्यापकों ने पलवल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की।
अन्य खबरें जानें –



