ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लाडवा के पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी की तबीयत अचानक ही खराब हो गई, जिसके बाद जेल से ही उन्हें यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। शेर सिंह को रात को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, उनके पेट और सीने में दर्द बताया जा रहा है, ब्लड प्रेशर भी हाई है।
आपको बता दें कि लाडवा के पूर्व विधायक बड़शामी शेर सिंह अपने ही वर्कर की जमीन घोटाले के मामले में जेल में थे। फिलहाल बड़शामी को अंबाला रेफर किया गया है। उधर, उनके वकील की तरफ से लगाई गई याचिका वापस ले ली गई। बता दें जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा होने के बाद शेर सिंह को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली थी। हालांकि बाद में उनकी जमानत रद्द कर दी गई थी।

